नाइजीरिया में बोको हराम ने की 9 लोगों की हत्या

अबुजा, 7 मार्च (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने नौ लोगों की हत्या कर दी। सभी की हत्या गला रेतकर की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि बोको हराम के आतंकवादियों ने बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से करीब 240 किलोमीटर दक्षिण शानी में हमला कर नौ लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले की यह कार्रवाई लगभग पांच घंटे तक चलती रही।

स्थानीय निवासी अमीनू दाऊदा ने भी इस बात की पुष्टि की कि बोको हराम के लड़ाकों ने क्षेत्र की सार्वजनिक इमारतों में आग लगा दी। इसमें शहर के प्रभागीय पुलिस का मुख्यालय भी शामिल है।

गौरतलब है कि आतंकवादी समूह बोको हराम नाइजीरिया में इस्लामिक शरीया कानून लागू करवाना चाहता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाइजीरिया के सैन्य प्रशासन ने बोको हराम द्वारा जब्त किए गए बोर्नो के मध्य भाग को दोबारा हासिल करने के लिए सेना की अधिक टुकड़ियों की तैनाती की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493