बैडमिंटन : लिन डैन ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में

बर्मिघम, 7 मार्च (आईएएनएस)। दो बार के ओलंपिक चैम्पियन चीन के लिन डैन एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापान के केंटो मोमोटा को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लिन सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और हमवतन चेन लोंग से भिड़ेंगे। लोंग ने एक अन्य मैच में छठे वरीय चोउ तिन चेन को शुक्रवार को 21-11, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बहरहाल, मोमोटा ने लिन के सामने कड़ी चुनौती पेश की और पहले गेम में एक समय 6-3 की बढ़त हासिल कर ली थी। लिन हालांकि इसके बाद 7-7 से बराबरी करने में कामयाब रहे।

जापानी खिलाड़ी मोमोटा ने एक बार फिर यहां 9-7 की बढ़त बनाई लेकिन लिन ने यहा भी वापसी की और पहले 10-10 और फिर 12-12 से स्कोर बराबर किया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच आगे भी संघर्ष जारी रहा और दोनों एक-दूसरे से लगातार बढ़त बनाने की होड़ में लगे रहे। आखिरी समय में जब स्कोर 18-18 था, तब लिन ने एक बार फिर जोर दिखाया और 21-18 से गेम अपने नाम किया।

पांच बार के विश्व चैम्पियन लिन ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत की और जल्द ही 16-9 की बढ़त हासिल कर ली। मोमोटा ने इसके बाद यहां भी हार नहीं मानी और वापसी करते हुए 19-18 की बढ़त बना ली लेकिन लिन एक बार फिर 20-19 से बाजी मार ले गए।

मैच के बाद लिन ने कहा, “यह कठिन मैच रहा। मैंने इससे पहले मोमोटा का सामना कभी नहीं किया था। दूसरे गेम में मैं जब एक आसान जीत की ओर बढ़ रहा था तभी अपना ध्यान गंवा बैठा। मोमोटा युवा है और उन पर कोई दबाव नहीं हैं, लेकिन मेरे लिए कहानी दूसरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493