नेम्तसोव हत्या : हिरासत में लिए गए 2 संदिग्ध

मास्को, 7 मार्च (आईएएनएस)। रूस में विपक्षी राजनेता बोरिस नेम्तसोव की हत्या के मामले में शनिवार को दो संदग्धों को हिरासत में लिया गया।

रूस की सुरक्षा सेवा के प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव ने संवाददाताओं से कहा, “हमने घटना के संबंध में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये अंजोर गुबाशेव और जौर दादयेव हैं।”

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सुरक्षा सेवा, आंतरिक मंत्रालय और रूसी जांच कमेटी ने नेम्तसोव की हत्या मामले की संयुक्त जांच शुरू की।

आरपीआर-पारनास पार्टी के नेता नेम्तसोव को 27 फरवरी को आधी रात के करीब मॉस्को के मध्य स्थित एक पुल पर बेहद नजदीक से गोली मार दी गई। यह स्थान रूसी राष्ट्रपति कार्यालय से कई सौ मीटर दूर स्थित है।

प्रशासन ने हत्या और बंदूक के गैर कानूनी प्रसार का मामला दर्ज किया है। जांचकर्ता विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।

नेम्तसोव को तीन मार्च को मास्को के ट्रायेकुरोवो कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493