हॉकी वर्ल्ड लीग : रूस ने सिंगापुर को 7-0 से हराया

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए महिला हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के दूसरे मैच में रूस ने सिंगापुर को 7-0 से हरा दिया।

रूस की महिलाओं ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले क्वार्टर में कई हमले किए।

खेल के नौवें मिनट में कप्तान इरिना ओसिपोवा ने गोल कर रूस को पहली बढ़त दिलाई। चार मिनट बाद ही क्सेनिया शामिना ने रूस की बढ़त 2-0 कर दी।

दूसरे क्वार्टर और खेल के 20वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर रूस की मार्गरिटा डेरपेनकिना ने तीसरा गोल दागा। इसके बाद 38वें मिनट में रूस की टीम को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मारिना फेदोरोवा ने कोई गलती नहीं करते हुए टीम की बढ़त 4-0 कर दी।

रूस की ओर से पांचवां गोल 47वें मिनट में एनस्तासिया रेवियाकिना ने दागा। मैच के आखिरी दो गोल 50वें और 52वें मिनट में क्रमश: फेदोरोवा और ओलेसिया पेत्रोवा ने किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493