विश्व कप : विटोरी, बाउल्ट ने अफगानिस्तान को 186 रनों पर समेटा

नेपियर, 8 मार्च (आईएएनएस)। डेनियर विटोरी (18-4) और ट्रेंट बाउल्ट (34-3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैकलीन पार्क मैदान पर रविवार को जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए के अपने पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान को 186 रनों पर आउट कर दिया।

अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 47.4 ओवर ही खेल सकी। उसके लिए हालांकि समीउल्लाह सेनवारी और नजीबुल्लाह जादरान ने अर्धशतक लगाए।

समीउल्लाह ने 110 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि नजीबुल्लाह ने 56 गेंदों की तेज पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

नजीबुल्लाह और समीउल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 86 रन जोड़े, जो अफगान टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

इसके अलावा नवरोज मंगल ने 27 तथा हामिद हसन ने 16 रन जोड़े। मंगल ने 46 गेंदों पर तीन चौके लगाए। हसन की 21 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं।

अपने अब तक के सभी चार मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी कीवी टीम की ओर से जेम्स एंडरसन ने भी दो विकेट लिए। एडम मिलने को भी एक सफलता मिली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493