अभिनेता मनु ऋषि निर्देशक बने

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ (2009) के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके अभिनेता मनु ऋषि ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने निर्देशन की पारी शुरू कर दी।

मनु ने आईएएनएस को बताया, “मैं कुछ समय से एक फिल्म का निर्देशन करना चाह रहा हूं और मेरी फिल्म का विषय महिला केंद्रित है। इसलिए हमने सोचा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिल्म साइन करना और इस संबंध में घोषणा करना उपयुक्त होगा।”

फिल्म एक प्रेम कहानी है, जिसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होनी है।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “आज आठ मार्च, 2015 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर फिल्म निर्माता विक्रम कक्कड़ (मैं और चार्ल्स और वन बाई टू) ने अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के रूप में अभिनेता-लेखक मनु ऋषि को साइन किया है। महिला सशक्तिकरण वाली इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493