‘फैशन पुलिस’ से खुश नहीं थीं केली

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केली ऑस्बर्न अमेरिकी टीवी शो ‘फैशन पुलिस’ में काम करने के दौरान खुश नहीं थीं, क्योंकि छह महीने पहले ही उनके दोस्त और सहकर्मी जोआन रिवर्स का निधन हुआ था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 30 वर्षीया केली ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह चैनल ‘ई’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘फैशन पुलिस’ को छोड़ रही हैं और इसके पीछे ठोस वजह है।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “जॉन के निधन के बाद केली शो में बनी रहीं, उन्हें लगा था कि शो में नए सिरे से बदलाव किए जाएंगे, लेकिन नए लोगों के भर्ती और नए सेट के अलावा कुछ भी नया नहीं हुआ।”

सूत्र ने बताया, “शो के माहौल में भी कड़वाहट आने लगी थी।”

केली को लगता है कि उनका फैसला स्वाभाविक है, क्योंकि हालिया कुछ सप्ताहों में शो का माहौल प्रतिकूल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493