यमन के रक्षा मंत्री नजरबंदी से फरार

सना, 8 मार्च (आईएएनएस)। शिया हौती समूह द्वारा नजरबंद यमन के रक्षा मंत्री महमूद अल-सुबेही भागने में सफल हो गए हैं। उन्हें शिया हौती समूह ने एक घर में नजरबंद कर रखा था। एक अधिकारी ने बताया कि वह राजधानी सना से भागकर आदन पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया, “मेजर जनरल महमूद अल-सुबेही शनिवार रात भागकर अदन पहुंच गए। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे।”

उन्होंने कहा कि अदन जाते समय अल सुबेही के दूतों और हौती समर्थकों में झड़पें हुईं।

अधिकारी ने कहा कि इन झड़पों में सुबेही के पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

यमन के राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी तीन सप्ताह तक हौती के आतंकवादियों द्वारा नजरबंद रहने के बाद पिछले महीने अदन भाग निकले थे। हौती आतंकवादियों ने सना शहर पर कब्जा करने के बाद मंसूर को नजरबंद कर दिया था।

हौती समूह ने छह फरवरी को संसद भंग करने और राष्ट्रपति परिषद् बनाने की एकतरफा घोषणा की थी।

एक दिन बाद हौती समूह के नेतृत्व वाली सर्वोच्च क्रांतिकारी समिति ने राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने और उच्च सुरक्षा समिति का नेतृत्व करने के लिए अल सुबेही को कार्यकारी रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया था।

हालांकि तभी से अल सुबेही को नजरबंद रखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493