ज्योतिका की रीमेक फिल्म का नाम ’36 वयाधिनिले’

चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री ज्योतिका सात सालों बाद एक तमिल रीमेक फिल्म से सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह पिछले साल आई सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘हाउ ओल्ड आर यू’ के तमिल रीमेक ’36 वयाधिनिले’ में काम कर रही हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की कहानी एक उम्रदराज महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए निर्माताओं को लगा कि फिल्म के लिए ’36 वयाधिनिले’ नाम उपयुक्त होगा। दिलचस्प बात यह भी है कि ज्योतिका भी 36 साल की हैं।”

फिल्म के मूल संस्करण के निर्देशक रोशन एंड्र्यू ही तमिल रीमेक का भी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अभिनेता सूर्या की फिल्म निर्माण कंपनी 2डी एंटरटेंमेंट के बैनर तले हो रहा है।

फिल्म में रहमान, अभिरमी और संजय भारती भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म को अप्रैल में प्रदर्शित करने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493