‘महाबलिपुरम’ का अंत चौंकाएगा : सैंडी

चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक डॉन सैंडी का कहना है कि उनके निर्देशन की पहली तमिल फिल्म ‘महाबलिपुरम’ के अंतिम 40 मिनट दर्शकों को यथार्थ घटनाओं की एक झलक देंगे और उन्हें हैरत में डाल देंगे।

सैंडी ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म समाचारपत्र की एक घटना पर आधारित है, जिसने मुझे बहुत व्यथित किया। हालांकि, हमारे पास पहले से ऐसी कई फिल्में हैं, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं। लेकिन उनमें से अधिकांश उतनी यथार्थपूर्ण नहीं हैं। मेरी फिल्म ज्यादातर यथार्थपूर्ण है। इसके अंतिम 40 मिनट दर्शकों को चौंका देंगे।”

उन्होंने कहा, “जिन्होंने भी मेरी फिल्म देखी, वे स्वयं को उस महत्वपूर्ण भाग और फिल्म के अंत के बारे में बात करने से रोक नहीं पाए। मैं आशा करता हूं कि दर्शक भी उतने ही रोमांचित होंगे।”

फिल्म 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें करुणाकरन, रमेश तिलक, विनायक, कार्तिक साबेश, प्रेम कुमार, अंजना रॉय और वीतिका शेरू भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493