सेंसेक्स में 604 अंकों की भारी गिरावट (लीड-2)

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 604.17 अंकों की गिरावट के साथ 28,844.78 पर और निफ्टी 181.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,756.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 132.41 अंकों की गिरावट के साथ 29,316.54 पर खुला और 604.17 अंकों या 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 28,844.78 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,321.06 के ऊपरी और 28,799.76 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,891.15 पर खुला और 181.00 अंकों या 2.03 फीसदी गिरावट के साथ 8,756.75 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,891.30 के ऊपरी और 8,740.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 143.84 अंकों की गिरावट के साथ 10,901.24 पर और स्मॉलकैप 104.91 अंकों की गिरावट के साथ 11,351.94 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (0.30 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट दर्ज करने वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (3.01 फीसदी), बिजली (2.93 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.74 फीसदी), रियल्टी (2.58 फीसदी) और धातु (2.40 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493