ऋषि को ‘दम लगाके हईशा’ ज्यादा बेहतर लगी

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘दम लगाके हईशा’ देखकर अपनी फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ (1986) याद आ गई। ऋषि को ‘दम लगाके हईशा’ ज्यादा बेहतर लगी।

ऋषि ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ मेरी फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ का बेहतर रूप है। ऊपर उठी हुई चोटी वाली ग्रामीण लड़की याद है, जिससे मुझे शादी (फिल्म में) करने के लिए मजबूर किया गया था।”

ऋषि ने अपनी उस फिल्म की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, “देखिए ऊपर उठी हुई चोटी। यह ‘नसीब अपना अपना’ है। राधिका, फरहा नाज (तब्बू की बहन) और मैं। फिल्म सफल थी।”

‘दम लगाके हईशा’ और ‘नसीब अपना अपना’ दोनों में ही परिवार नायक को शादी करने के लिए मजबूर कर देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493