पढ़ाई और अभिनय में तालमेल बना लेते हैं ‘बाल वीर’

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘बाल वीर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले 14 वर्षीय अभिनेता देव जोशी शूटिंग और अपनी पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाने में सक्षम हैं।

धारावाहिक के एक सूत्र के मुताबिक, देव अपने अभिनय को चमकाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं और अपने अभिनय के शौक को पढ़ाई पर हावी नहीं होने दे रहे हैं।

देव ने एक बयान में कहा, “बालवीर का किरदार निभाते हुए मुझे मजा आ रहा है, और मुझे अभिनय की कला से प्यार हो गया है। मैं पढ़ाई भी कर रहा हूं। मेरे लिए पढ़ाई और काम में तालमेल बनाना कठिन नहीं है, क्योंकि मेरा परिवार और सेट पर मौजूद सभी लोग मेरे प्रति बहुत ही सहायक हैं।”

बताया जाता है कि देव महीने में 10 दिन अपनी पढ़ाई को देते हैं। वह अपने गृहनगर अहमदाबाद में स्कूल जाते हैं।

‘बाल वीर’ का प्रसारण सब टीवी पर होता है। इस धारावाहिक में देव जोशी एक सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493