विश्व कप : श्रीलंका ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

होबार्ट, 11 मार्च (आईएएनएस)। बेलेरीव ओवल मैदान पर बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2105 के पूल-ए मुकाबले में श्रीलंका ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

इस ग्रुप से न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका का नॉकआउट दौर में पहुंचना तय हो चुका है। ऐसे में श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच यह मैच इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि कौन-सी टीम कितने अंकों के साथ अगले दौर में पहुंचती है।

श्रीलंका के पांच मैचों में अभी छह अंक हैं और वह चौथे पायदान पर है। अगर श्रीलंकाई टीम यहां जीत हासिल करती है तो उसके आठ अंक हो जाएंगे और वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, स्कॉटलैंड ने चार मैच खेले हैं और उसे अब भी पहली जीत का इंतजार है।

श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों में इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है जबकि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से उसे हार का सामना करना पड़ा।

टीमें (संभावित) :

श्रीलंका : लाहिरु थिरिमाने, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), माहेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, सचित्रा सेनानायके, थिसारा परेरा, सिकुगा प्रसन्ना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमाल, रंगना हेराथ।

स्कॉटलैंड : काइल कोएत्जर, एलेक्स मैक्लियोड, हामिश गर्डिनर, मैट माचन, प्रेस्टन मोमसेन (कप्तान), रिची बेरिंगटन, रॉब टेलर, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), जॉन डावे, एलास्देर इवांस, माजिद हक, इयान वार्डलॉ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493