नाइजीरिया में विस्फोट, 4 की मौत

अबुजा, 11 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी नाइजीरिया के बोनरे राज्य में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक वरिष्ठ चिकित्सा कर्मी ने बताया कि विस्फोट बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरि में शाम चार बजे के आसपास हुआ। सूत्र ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग गंभीर रूप से जल गए हैं।

रपट में हमलावरों का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन बोर्नो राज्य पर बोको हराम आतंकवादी संगठन के हमले होते रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, इलाके की इमारतों में विस्फोट होने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे।

इस विस्फोट से तीन दिन पहले शहर में हुए कई विस्फोटों में 54 लोगों की मौत हो गई थी और 38 अन्य घायल हो गए थे।

बोको हराम आतंकवादियों ने मंगलवार को ही बोर्नो राज्य के नगामदु गांव पर हमला किया था।

सेना ने मंगलवार को बताया कि पश्चिमोत्तर नाइजीरियाई राज्य अदामावा में नाइजीरियाई सैनिकों ने कई बोको हराम आतंकवादियों को मार गिराया ।

नाइजीरिया के बोर्नो, योबे और अदामावा राज्यों में बोको हराम का आतंक चरम पर है।

बोको हराम नाइजीरियाई संविधान में इस्लामिक शरीयत कानून को शामिल करने की मांग कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493