स्नूकर : आडवाणी ने मौके चूकने को बताई हार की वजह

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन ओपन वल्र्ड रैंकिंग स्नूकर चैम्पियनशिप में मंगलवार की रात वाइल्ड कार्ड दौर में स्कॉटलैंड के राइज क्लार्क के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन से निराश शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कहा कि पिछले वर्ष प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं में हिस्सा न ले पाने का उन्हें नुकसान झेलना पड़ा।

आडवाणी को 20 क्लार्क ने 4-3 से मात दे दी।

आडवाणी ने स्वीकार किया कि पिछले वर्ष अपना प्रो टिकट छोड़ देने और इंग्लैंड में न खेलने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा, हालांकि उन्होंने निकट भविष्य में प्रो टूर से जुड़ने की कोई संभावना व्यक्त नहीं की है।

आडवाणी ने बुधवार को संवददाता सम्मेलन में कहा, “यह भी हो सकता है कि पिछले वर्ष प्रो टिकट छोड़ने के बाद इंग्लैंड में न खेल पाने के कारण मेरा खेल प्रभावित हुआ है। लेकिन मेरा मानना है कि क्लार्क ने शानदार अंदाज में खेला और दृढ़ मानसिकता का परिचय दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493