‘स्वयंसिद्धा’ में आमिर ने उठाए महिला मुद्दे

images (1)मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। ‘आप हमें सौ शिक्षित मां दें, तो हम एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं’। विवेकानंद के कुछ ऐसे ही शब्दों के भाव को दर्शाया दूरदर्शन पर प्रसारित होने जा रहे कार्यक्रम ‘स्वयंसिद्धा’ ने। इसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने महिलाओं से संबंधित कुछ विशेष मुद्दों पर बात की।

दूरदर्शन (मुंबई) स्टूडियो में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा’ में कई नामचीन महिलाएं मौजूद थीं।

कार्यक्रम में आई.पी.एस. मीरा चड्ढा बोरवानकर, लेखिका नीला सत्यनारायण, अभिनेता विक्रम गोखले, वर्षा देशपाण्डे, डॉक्टर श्वेता महापात्रा, यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन प्रमुख कल्पना सरोज, व्यवसायी फ्लेविया अग्नेस, जानी-मानी अधिवक्ता मोना खोत मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में आमिर ने कहा कि बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी सही मायने में शिक्षित करना बेहद जरूरी है, जिससे बचपन से ही लड़के और लड़कियों में भेदभाव न रहे।

‘स्वयंसिद्धा’ के जरिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान आमिर ने भी महिलाओं के हक में बेबाकी से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम इस वादे के साथ संपन्न हुआ कि हर महिला दूसरे पुरुषों व महिलाओं को सजग बनाएगी, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे नारी मुक्ति और नारी शक्ति की स्थिति हर मायने में बेहतर होगी।

‘स्वयंसिद्धा’ का प्रसारण 14 मार्च से रात आठ बजे डीडी नेशनल पर एक बार फिर से हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493