डेविड, लारा अलगाव के कगार पर

लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। हास्य कलाकार डेविड विलियम्स और उनकी पत्नी लारा स्टोन का वैवाहिक रिश्ता उबाऊ हो चला है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि डेविड और लारा अलगाव की औपचारिक प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद डेविड किसी भी तरह अपना वैवाहिक रिश्ता बचाना चाहते हैं।

डेविड और लारा का 22 महीने का बेटा भी है, जिसका नाम अल्फ्रेड है।

सूत्र ने पत्रिका ‘ग्रेजिया’ को बताया, “दोनों अपने बेटे को बेहद चाहते हैं, लेकिन लारा को मौज-मस्ती पसंद है और उनका रिश्ता उबाऊ हो चला है।”

सूत्र ने बताया, “दोनों को मालूम है कि उन्होंने बहुत कम समय साथ में बिताया है, लेकिन डेविड किसी भी तरह सबकुछ ठीक कर देना चाहते हैं।”

खबरों के अनुसार लारा को डेविड की सामाजिक व्यक्ति वाली छवि से नफरत है और डेविड को लारा का कामुक व्यक्तित्व नापसंद है, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी उनकी निजी व्यस्तता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493