शिया ने सगाई की!

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता शिया ला बियौफ की प्रेमिका मिया गॉथ की एक तस्वीर ने शिया के साथ उनकी सगाई की अफवाह गर्म कर दी है।

दरअसल तस्वीर में मिया की अनामिका अंगुली में हीरे की अंगूठी चमकती दिखाई दे रही है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, मिया को एलएएक्स हवाईअड्डे पर सोमवार को देखा गया और उन्होंने अनामिका अंगुली में हीरे की अंगूठी पहनी हुई थी।

अपने व्यक्तिगत जीवन में निजता को अहमियत देने वाले दोनों कलाकारों ने हालांकि सगाई की अफवाह के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

शिया और मिया ने 2013 में आई फिल्म ‘निंफोमेनियाक’ में साथ काम किया था और उसी वक्त से दोनों रिश्ते में हैं। दोनों कलाकारों को अपने प्रेम संबंधों को सार्वजनिक करने में आपत्ति नहीं है और यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर भी दोनों प्यार जताते देखे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493