‘किलर कराओके’ में साथ ठुमके लगाएंगे गोविंदा, कृष्णा

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अपनी खास नृत्य शैली के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गोविंदा और उनके भतीजे हास्य कलाकार कृष्णा कार्यक्रम ‘किलर कराओके, अटका तो लटका’ की एक कड़ी में साथ ठुमके लगाएंगे।

टीवी चैलन टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के प्रस्तोता कृष्णा हैं, जिसके एक एपीसोड में गोविंदा मेहमान बनकर आनेवाले हैं और अपनी फिल्म ‘पार्टनर’ के गाने ‘केंदी पो’ पर कृष्णा के साथ ठुमका लगाएंगे।

कार्यक्रम ‘किलर कराओके’ में प्रतिभागियों को गाना गाने के लिए कहा जाता है और चुनौती दी जाती है कि शारीरिक बाधाओं पर ध्यान दिए बिना गाना जारी रखना है।

कार्यक्रम में अब तक टीवी कलाकार प्रत्युषा बनर्जी, आशा नेगी और जय सोनी जैसे लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो चुके हैं।

गोंविदा वाली कड़ी का प्रसारण शनिवार रात नौ बजे होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493