जेमी नौजवान लगते है : किम

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री किम कैटरेल फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ देखने सिनेमाघर नहीं जाएंगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्म के नायक जेमी डोरनान एक वयस्क पुरुष के बजाय एक नवयुवक जैसे लग रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार किम ने आयरलैंड के एक स्वतंत्र समाचार पत्र को बताया, “वह एक वयस्क पुरुष जैसे लगते ही नहीं हैं। वह एक नवयुवक जैसे लगते हैं। मुझे वे पुरुष अच्छे लगते हैं, जो अपनी उम्र के हिसाब से वयस्क लगें।”

किम ने यहां तक कह दिया कि उन्हें फिल्म देखने जाने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं है, क्योंकि जेमी उन्हें अनाकर्षक लगते हैं।

किम ने कहा, “मैंने फिल्म के कुछ दृश्य देखें हैं। कहते हैं न कि तीन सेंकेंड में आप यह बता सकते हैं कि कोई आकर्षक है या नहीं, तो मुझे लगता है कि वह आकर्षक नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493