अमिताभ दक्षिण भारतीय सितारों के मुरीद

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही एक विज्ञापन में दक्षिणी सिनेमा के कलाकारों के साथ नजर आएंगे। अमिताभ ने बताया कि वह करियर की शुरुआत से ही दक्षिण भारतीय अभिनेताओं और निर्माताओं के मुरीद रहे हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग ‘सरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम’ पर लिखा, “दक्षिणी फिल्मोद्योग के प्रति मेरी श्रद्धा को अनुमोदन की जरूरत नहीं है। दक्षिणी सिनेमा के जिन कलाकारों और दिग्गजों के साथ मुझे समय बिताने का सौभाग्य मिला, उनके प्रति मेरे मन में बड़ा सम्मान है।”

वर्ष 1971 में आई अमिताभ की फिल्म ‘प्यार की कहानी’ शिवाजी गणेशन की फिल्म ‘कैकुधता दीवम’ का रीमेक थी।

अमिताभ ने लिखा, “मैंने अपनी पहली हिंदी फिल्म दक्षिण में की थी, जो कि शिवाजी गणेशन की फिल्म ‘कैकुधता दीवम’ का रीमेक थी और इसके निर्माण के दौरान मुझे बहुत सी मुसीबतों को सामना करना पड़ा था। शिवाजी ने असली फिल्म में जितना काम किया था, मैं उसके एक इंच तक भी नहीं पहुंच पाया था।”

उन्होंने बताया कि वह जब भी दक्षिण भारत के सुपरस्टार गणेशन से मिलते थे, कभी उनके पैर छूना नहीं भूलते थे।

बिग बी ने लिखा, “उनके पास असाधारण प्रतिभा सावित्री का साथ था। वह असाधारण कलाकार थे, उनके जैसे कलाकार आपको आजकल नहीं पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493