असफल रिश्तों से प्रेरित थे मैडोना के गीत

लंदन, 13 मार्च (आईएएनएस)। पॉप स्टार मैडोना का कहना है कि उनके बहुत से गीत उनकी जिंदगी के असफल रिश्तों से प्रेरित रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 56 वर्षीया मैडोना ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि असफल रिश्तों की भावनाओं में बहकर उन्होंने कई गाने लिख डाले।

मैडोना का 13वां एलबम ‘रेबेल हार्ट’ हाल ही में जारी हुआ है।

जब उनसे पूछा गया कि आपको गीत लिखने की प्रेरणा कहां से मिलती है, तो उन्होंने कहा, “जीवन से, जिंदगी जीने से और गलत लोगों के साथ से।”

मैडोना ने पहले अभिनेता सीन पेन्न से विवाह किया था, फिर उन्होंने निर्देशक गाय रिची से शादी की, जिनसे उन्हें 14 साल का बेटा भी है।

वह डेनिस रोडमैन, वारेन बेट्टी, जीसस लुज और कार्लोस लियोन के साथ भी रिश्ते में रहीं हैं। कार्लोस से उन्हें एक 18 साल की बेटी लॉडर्स है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493