म्यांमार ने 17 कैद छात्रों को रिहा किया

यंगून, 13 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार के लेतपदन शहर में शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए जाने वाले 17 छात्रों को रिहा कर दिया गया है।

समाचार-पत्र ‘द म्यांमार टाइम्स’ की शुक्रवार की रपट के अनुसार, लेतपदन में गिरफ्तार किए गए 127 लोगों में छात्रों की संख्या 65 थी, बाकी सभी नए शिक्षा कानून की मांग करने वाले छात्रों के पारिवारिक सदस्य और उनक समर्थन करने वाले लोग थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने गुरुवार रात 17 छात्रों को रिहा कर दिया। 10 अन्य छात्रों को शुक्रवार शाम रिहा किया जाएगा।

इन लोगों को मंगलवार को लेतपदन में रैली के दौरान नाकेबंदी तोड़ने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493