पाकिस्तान में 2 और अपराधियों को फांसी

इस्लामाबाद, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शुक्रवार को फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में मृत्युदंड पाए दो अपराधियों को फांसी दे दी गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रपट के मुताबिक, अपराधी अख्तर और मुहम्मद साजिद अलग-अलग अपराधों में दोषी पाए गए थे।

अख्तर ने 10 दिसंबर,1999 को एक घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उसने महिला को बचाने की कोशिश कर रहे ससुर की हत्या कर दी थी।

मुहम्म्द साजिद ने 12 मार्च, 2000 को एक झगड़े में खुर्शीद बीबी नाम की एक महिला की हत्या की थी और उसके पति अजहर को घायल कर दिया था।

दोनों को वर्ष 2001 में मौत की सजा सुनाई गई थी।

उच्च न्यायालयों ने उनकी माफी की याचिका खारिज कर दी थी। राष्ट्रपति ने भी उनकी दया याचिका नामंजूर कर दी थी।

फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में पहली बार फांसी की सजा दी गई। इससे पहले सभी फांसियां शहर के जिला कारागार में दी गई थीं।

पाकिस्तान में पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर 16 दिसंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद फांसी की सजा पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था। हमले में करीब 150 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकतर स्कूली छात्र थे।

पाकिस्तान ने 10 मार्च को मृत्युदंड के सभी मामलों में से फांसी पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493