पोंटिंग, रिचर्ड्स, बॉथम को न्यूजीलैंड के विश्व चैम्पियन बनने की उम्मीद

वेलिंग्टन, 13 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेट दिग्गज रिकी पोंटिंग, इयान बॉथम और विवियन रिचर्ड्स का मानना है कि इस बार आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी न्यूजीलैंड टीम अपने नाम कर सकती है।

न्यूजीलैंड का प्रदर्शन जारी टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है और टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर है।

समाचार पत्र ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के अनुसार पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने कहा जब से ब्रेंडन मैक्लम को कीवी टीम की कमान सौंपी गई है तभी से उसके विश्व चैम्पियन बनने की संभावना बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि पोंटिंग के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में विश्व कप जीता था।

पोंटिंग ने कीवी टीम की सराहना करने हुए कहा कि यह टीम बेहद संतुलित है और उन्हें उनके देश में हराना बहुत कठिन है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉथम भी न्यूजीलैंड को आगामी विश्व चैम्पियन मान रहे हैं।

बॉथम ने कहा, “मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड टीम की सबसे बड़ी परीक्षा फाइनल में होगी। मुझे लगता है कि टीम फाइनल में पहुंचेगी और वहां आस्ट्रेलिया से सामना होगा।”

दूसरी पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज रिचर्ड्स ने कहा, “न्यूजीलैंड टीम अभी सबसे अच्छा क्रिकेट खेल रही है। इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और यह सही रास्ते पर आगे बढ़ती नजर आ रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493