‘स्टार वार 8’ फिल्म 26 मई 2017 को होगी रिलीज

लॉस एंजेलिस, 13 मार्च (आईएएनएस)। ‘स्टार वार’ श्रृंखला की आठवीं फिल्म ‘स्टार वार 8’ को 26 मई 2017 को रिलीज किया जाएगा। वाल्ट डिजनी स्टूडियो ने यह जानकारी दी है।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, रियान जॉनसन द्वारा इस फिल्म की पटकथा लिखने और निर्देशन करने की भी पुष्टि की गई है।

वाल्ट डिजनी स्टूडियो ने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में अपने वार्षिक साझेदार बैठक में यह भी बताया कि फैलीसिटी जोन्स अभिनित गैरथ एडवर्ड की आगामी फिल्म ‘रॉग वन’ होगी। इस फिल्म की शूटिंग गर्मियों में लंदन में शुरू की जाएगी और यह 16 दिसंबर 2016 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493