लक्मे फैशन वीक में गौरांग का संग्रह होगा ‘कल्पवृक्ष’

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर गौरांग शाह लक्मे फैशन वीक 2015 के लिए ‘कल्पवृक्ष’ नाम से अपने संग्रह पेश करने की तैयारी में हैं। उनका फैशन शो 19 मार्च को होगा।

गौरांग का यह विशेष परिधान संग्रह इच्छाएं पूरी करने वाले कल्पवृक्ष से प्रेरित हैं।

गौरांग शाह ने आईएएनएस को बताया, “हिंदू पौराणिक कथाओं में इच्छाएं पूरी करने वाले कल्पवृक्ष से इस संग्रह की प्रेरणा ली गई है।”

उन्होंने कहा, “मेरा संग्रह आंध्र प्रदेश और बांग्लादेश के जामदानी बुनकरों द्वारा बुने गए वस्त्रों का प्रतिनिधित्व करता है, जो फुलकारी, कलमकारी और चिकनकारी का प्रतीक है।”

इस शो में अनारकली सूट से लेकर घाघरा और साड़ी तक सभी उम्र के समूहों के लिए सब कुछ होगा।

गौरांग ने अपने शो के जरिए परिधानों की विभिन्नता को पेश करने का वादा किया है।

उन्होंने कहा, “मेरे प्रतिष्ठित जामदानी शैली के साथ भारतीय परिधानों में नवीनता लाने की एक अन्य पेशकश है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस संग्रह और पेशकश से हॉल में बैठे सभी दर्शकों को अचंभित कर देंगे।”

यह पांच दिवसीय फैशन शो मुंबई के पैलाडियम होटल में 18 मार्च से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493