पाकिस्तान : हवाई हमलों में 22 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर एजेंसी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के विमानों द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 22 आतंकवादियों की मौत हो गई।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, हवाई हमले खैबर एजेंसी के तिराह घाटी में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए किए गए।

सूत्रों ने बताया कि इन हमलों में 20 से अधिक आतंकवादी घायल भी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी को भी तिराह घाटी में सुरक्षा बलों के विमानों ने हवाई हमले किए थे, जिसमें 12 आतंकवादी मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493