श्रीलंका ने 86 भारतीय मछुआरे रिहा किए

कोलंबो, 13 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। श्रीलंका का यह कदम सद्भावना से प्रेरित है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना में एक अदालत ने 43 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया, वहीं पूर्वी प्रांत त्रिंकोमाली में भी 43 अन्य मछुआरों को रिहा किया गया है।

मोदी की यात्रा को देखते हुए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने इसी हफ्ते की शुरुआत में श्रीलंका की हिरासत में रखे गए भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था।

नौसेना ने पिछले महीने श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध शिकार करने के आरोप में 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों को मुल्लईतिवू के पूर्वी इलाके से गिरफ्तार किया गया था, साथ ही इनकी नौकाएं भी जब्त कर ली गई थीं।

श्रीलंका ने इसी हफ्ते उम्मीद जताई थी कि भारत में नजरबंद श्रीलंकाई मछुआरों को भी सद्भाव की दृष्टि से रिहा कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री दो दिनों की श्रीलंका यात्रा पर हैं। मछुआरों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस जटिल मुद्दे से दोनों पक्षों के जीवनयापन और मानवतावादी चिंताएं जुड़ी हुई हैं। हमें इस दृष्टि से इसका समाधान करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493