बैडमिंटन : स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत

बासेल, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किंदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को यहां जारी 120,000 डॉलर स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में आठवें वरीय जापान के ताकुमा उयेदा को 21-11, 21-12 से हराया।

यह मैच 31 मिनट चला। श्रीकांत और ताकुमा के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें से दो में श्रीकांत की जीत हुई है।

अंतिम-4 दौर में विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी श्रीकांत का सामना जापान के काजुमासा साकाई और भारत के अजय जयराम के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493