टेनिस : किर्ताने ने जीता एकल खिताब

बेंगलुरू, 13 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नितेन किर्ताने ने शुक्रवार को दूसरे वरीय और अपने युगल जोड़ीदार तमिलनाडु के विनोद श्रीधर को 6-2, 6-1 से हराकर सीआरएस ट्रस्ट-एआईटीए प्राइज मनी टेनिस टर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

इससे पहले किर्ताने ने अपने जोड़ीदार श्रीधर के साथ युगल खिताब भी गुरुवार को जीता था।

बहरहाल, किर्ताने ने लगभग एकतरफा रहे एकल मुकाबले के फाइनल के पहले सेट में अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीधर की सर्विस दूसरे और आठवें गेम में तोड़ी।

इसके बाद दूसरे सेट में भी किर्ताने ने 5-0 की बढ़त के साथ शानदार शुरुआत की और फिर सेट आसानी से अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493