लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। गायिका जेनिफर लोपेज अपने बच्चों को गैजेट्स से दूर ही रखती हैं। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को सप्ताह में एक बार ही आईपैड देती हैं।
अपने पूर्व पति अपने पूर्व पति मार्क एंथनी के साथ जुड़वा बच्चों सात वर्षीय मैक्स और एमी की मां लोपेज इस मामले में बच्चों के साथ काफी सख्त रहती हैं।
लोपेज रविवार को बच्चों को उपकरणों के साथ खेलने की अनुमति देती हैं।
लोपेज ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “इस दिन नाश्ता देर से होता है। हम देर तक सोते हैं। रविवार लुत्फ का दिन होता है, बच्चे आईपैड का इस्तेमाल करते हैं, वीडियो गेम भी खेलते हैं, क्योंकि वे अन्य दिन वे स्कूल जाते हैं और उन्हें पूरे सप्ताह ऐसा करने को नहीं मिलता।”
उन्होंने आगे कहा, “उन्हें स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करना होता है उसके बाद उन्हें मस्ती भरा रविवार मिलता है। मैंने ऐसा इसलिए किया है, ताकि वे काम कर सकें।”
लोपेज नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे हमेशा गैजेट्स में व्यस्त रहें।
dharmpath.com dharmpath