लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता अरनॉल्ड श्वार्जनेगर की बेटी कैथरीन को उनके छोटे भाई पैट्रिक और उनकी प्रेमिका गयिका माइली साइरस प्यारे लगते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पैट्रिक-माइली के मजबूत रिश्ते के बारे में कैथरीन ने कहा कि उन्हें माइली के उत्तेजक व्यवहार से कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि वह उनके भाई को खुश रखती हैं।
कैथरीन ने टीवी प्रस्तोता मारियो लोपेज को उनके शो ‘एक्ट्रा’ में बताया, “मुझे दोनों बड़े प्यारे लगते हैं। मेरा मतलब यदि मेरा भाई खुश है, तो मैं भी खुश हूं और यही बात मेरे लिए मायने भी रखती है।”
माइली और पैट्रिक लगभग एक साल से एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे पैट्रिक पर माइली से रिश्ता तोड़ने का दबाव था। ऐसी अफवाहें भी थीं कि माइली, पैट्रिक को बिगाड़ रही हैं, लेकिन कैथरीन ने खुलासा किया है कि वह इस बात से खुश हैं कि उनके भाई को कोई प्यार करने वाला मिला।
dharmpath.com dharmpath