मोनिका के लिए अकेलापन है आजादी

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बलूची को अकेले रहना पसंद है और वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह अपने परिवार के साथ हैं और स्वस्थ हैं।

मोनिका दो बेटियों दीवा (10) और लियोनी (5) की मां हैं, जिनके पिता विंसेंट कैसल हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मोनिका अकेले रहकर भी खुद को बेहद जिंदादिल महसूस करती हैं और अपनी जिंदगी का पूरा लुत्फ उठाती हैं।

मोनिका से यह पूछे जाने पर कि 50 साल की उम्र में अकेले होना क्या अजीब बात है, उन्होंने पत्रिका ‘हैलो’ को बताया, “बिल्कुल नहीं, मैं इसे आजादी मानती हूं। अकेली महिला आजाद होती है और किसी साथी के बिना रहने का मतलब जिंदगी में अकेला होना नहीं हैं। मैं खुद को बेहद जिंदादिल महसूस करती हूं।”

मोनिका ने बताया, “मैं भाग्यशाली हूं कि पूरी तरह से स्वस्थ हूं और दो खूबसूरत बेटियों की मां हूं, जिनसे मेरी जिंदगी गुलजार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493