लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ‘द एलेन डीजेनेरस शो’ में मार्क रॉबिनसन और ब्रूनो मार्स के गाने ‘अपटाउन फंक’ पर थिरकतीं नजर आईं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 51 वर्षीया मिशेल अपने ‘लेट्स मूव’ अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर शो में मौजूद थीं। इस अभियान का लक्ष्य स्वस्थ जीवन के लिए लोगों को घर से बाहर निकलकर कुछ व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने शो की मेजबान के साथ नृत्य किया। उन्होंने बताया कि उनके संगठन में बियोंसे नोल्स, निक जोनस, रयान सीक्रिस्ट जैसी बहुत सी हस्तियां हैं। उन्होंने इस पहल में भाग लेने के लिए हस्तियों का शुक्रिया भी अदा किया।
dharmpath.com dharmpath