वाशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अगर संख्याओं में आपको रुचि है, तो आप निश्चित तौर पर 14 मार्च 2015 को बेहद पसंद करेंगे, क्योंकि इसकी एक वजह है। अगर इसे दिनांक के रूप में लिखा जाए तो यह 3/14/2015 होगा, जो ‘पाई’ (3.1415) का पहला पांच अंक है। एक शताब्दी में ऐसा संयोग एक बार ही आता है।
पाई के पहले 10 अंक 3.141592653 हैं।
इस प्रकार, पाई दिवस मनाने के लिए 3/14/15 को सुबह 9.26.53 बजे शताब्दी का सर्वोत्तम समय हुआ।
राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने एक बयान में कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन की 136वीं जयंती के दिन ही पाई दिवस (14 मार्च) मनाया जाता है। गणित तथा विज्ञान में इसकी महत्ता को लेकर पाई दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
हर तरह की गणना में पाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चाहे गोले के सतह का क्षेत्रफल निकालना हो या गोलाकार वस्तु जैसे चक्के के घूर्णन की गणना करनी हो।
यही कारण है कि पाई वैज्ञानिकों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ग्रह निकायों तथा अंतरिक्षयान के साथ काम करते हैं।
नासा के डान अंतरिक्षयान के मुख्य अभियंता तथा मिशन निदेशक मार्क रेमैन ने कहा, “पाई दिवस पर मैं दिन की प्रकृति के बारे में सोचना पसंद करूंगा, क्योंकि पृथ्वी के साथ ही हम लगभग 34 हजार किलोमीटर की परिधि पर घूर्णन करते हैं। इसकी गणना हम पाई की मदद से ही करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath