हॉकी वर्ल्ड लीग : थाईलैंड को 5-0 से रौंद भारतीय महिलाएं फाइनल में

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। हीरो हॉकी महिला वर्ल्ड लीग राउंड-2 के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए थाईलैंड को 5-0 से रौंद दिया।

अब रविवार को फाइनल में भारतीय टीम का सामना पोलैंड से होगा।

पोलैंड ने कप्तान मार्लेना रायबाका के एकमात्र गोल की बदौलत पहले सेमीफाइनल मैच में मलेशिया को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के लिए जसप्रीत कौर, सुनीता लाकड़ा, पूनम रानी, अमनदीप कौर और रानी ने एक-एक गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493