स्पेक्ट्रम नीलामी : 10वें दिन बोली 1.02 लाख करोड़ रुपये पहुंची

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। स्पेक्ट्रम नीलामी के 10वें दिन शनिवार की समाप्ति पर आज बोली राशि 102,215 रुपये पहुंच गई।

दूरसंचार विभाग ने यहां एक बयान में कहा, “सभी बैंडों में बोलियां लगाई जा रही हैं। नीलामी के 10वें दिन बोली में तेजी देखी गई। 1800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज तथा 800 मेगाहट्र्ज बैंड में जोर शोर से बोलियां लग रही हैं।”

बयान के मुताबिक, “61वें चरण के अंत में 87 फीसदी स्पेक्ट्रम बोली लगाने वालों को अस्थायी तौर पर आवंटित किए जा चुके हैं। 61वें चरण की समाप्ति पर बोली लगाने वालों ने 102,215 करोड़ रुपये की अस्थायी राशि की प्रतिबद्धता जताई है।”

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, “अधिकांश सेवा क्षेत्रों में बोली आरक्षित मूल्य के ऊपर प्रीमियम में गई है। बोलियों में प्रतिस्पर्धा के जारी रहने की उम्मीद है। अभी भी स्पेक्ट्रम का बिकना बाकी है। सोमवार को फिर से बोली लगेगी।”

नौवें दिन शुक्रवार को 102,057 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, जबकि शनिवार को 101,423 करोड़ रुपये की बोली लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493