कार्लियो की एलएफडब्ल्यू श्रृंखला ज्योतिष से प्रेरित

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। फैशन ब्रांड कार्लियो की डिजाइनर जोड़ी करण बेरी और लियोन वाज, लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट 2015 में ज्योतिष से प्रेरित संग्रह पेश करेंगे, जो 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

एक बयान में बताया गया कि दोनों डिजाइनरों ने ज्योतिष से प्रेरित संग्रह इसलिए बनाया क्योंकि ज्योतिष का मानवीय मामलों और प्राकृतिक दुनिया पर बड़ा प्रभाव है।

यह संग्रह प्रतिष्ठित रंगों, कपड़ों और पैटर्न पर आधारित होगा। यह संग्रह 12 राशियों के रत्नों का दृश्य अनुभव होगा, जो बड़े रोचक ढंग से परिधानों में पेश किया जाएगा।

संग्रह में जॉर्जट, ट्यूल और क्रीप डे चाइन कपड़ों के साथ स्वेटशर्ट, स्कर्ट, चुस्त पैंट सूट, कफ्तान जैसी अनोखी और नए फैशन की पोशाकें शामिल होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493