ब्राजील : बस दुर्घटना में 32 की मौत

साओ पाउलो, 15 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील में एक बस दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना शनिवार दोपहर एक पर्यटक बस के साथ हुई, जिसमें 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सांता कैटरीना प्रांत में एक घुमावदार रास्ते पर बस के चालक का नियंत्रण खो गया और बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दर्जन भर एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजे गए, लेकिन शाम घिरने के कारण बचाव और तलाशी अभियान में बाधा आ रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493