शबाना का साथ मील का पत्थर पार करने जैसा : संजय

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय गुप्ता अपनी अगली फिल्म ‘जज्बा’ में दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी को लेकर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उनके साथ कम करके उनका करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।

संजय ने रविवार को शबाना के साथ शूटिंग शुरू करने से पूर्व ट्विटर पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, “ओह और कल ‘जज्बा’ के सेट पर शबानाजी के साथ पहला दिन होगा। उनके साथ काम करना मेरे करियर का एक और मील का पत्थर पार करना होगा।”

शबाना को ‘मासूम’, ‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘जुनून’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी फिल्मों में उनकी दमकार अदाकारी के लिए जाना जाता है।

उन्हें ‘फायर’, ‘गॉडमदर’, ‘मॉर्निग रागा’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ फिल्म में उनके अभिनय के लिए तारीफें मिलीं।

‘जज्बा’ से ऐश्वर्य राय बच्चन लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। फिल्म में इरफान खान, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, चंदन रॉय सानयाल और जॉन अब्राहम भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493