‘मिस्टर एक्स’ से सपना सच हो गया : इमरान

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी का कहना है कि आगामी फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ में एक संजीदा भूमिका निभाना सपना सच होने जैसा है, क्योंकि वह हमेशा से ऐसी भूमिका करना चाहते थे।

विक्रम भट्ट निर्देशित ‘मिस्टर एक्स’ में इमरान के किरदार का एक प्रभावी अतीत है, जो एक नए किरदार को जन्म देता है, जो एक अदृश्य इंसान मिस्टर एक्स बन जाता है। इसके बाद वह अपने साथ हुए अत्याचारों का बदला लेता है।

पूर्व में असंख्य रोमांटिक भूमिका कर चुके इमरान (35) ने यहां शुक्रवार को फिल्म के संगीत लांच पर कहा, “विजुअल इफेक्ट्स वाली ऐसी एक फिल्म करना एक सपना सच होने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा एक संजीदा और गंभीर सुपरहीरो की भूमिका निभाना भी सपना सच होने जैसा ही है।”

इमरान ने कहा कि वह फिल्म की झलकियां देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने फिल्म को प्रदर्शन (17 अप्रैल) से पूर्व देखने की इच्छा जाहिर की।

उन्होंने कहा, “मैं इसे रिलीज से पहले देखना चाहता हूं, क्योंकि इसमें ऐसे बहुत से दृश्य हैं, जो मेरे बिना फिल्माए गए हैं।”

विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘मिस्टर एक्स’ में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर और अरुणोदय सिंह भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493