विश्व कप : आस्ट्रेलिया के लिए सोमवार को आराम का दिन

एडिलेड, 15 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी विश्व कप के पूल-ए से नौ अंकों के साथ नॉकआउट दौर में स्थान पक्का कर चुकी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए सोमवार का दिन आराम का होगा।

उसके बाद मंगलवार को आस्ट्रेलियाई टीम एडीलेड ओवल में अभ्यास शुरू करेगी।

आस्ट्रेलिया को शुक्रवार को इसी मैदान पर पाकिस्तान से क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार कंगारू टीम क्वार्टर फाइनल से पहले मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को अभ्यास करेगी।

ग्रुप मैचों में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल करते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।

ग्रुप चरण में उसे एकमात्र हार न्यूजीलैंड से मिली जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493