ब्राजील में डिल्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

रियो डी जनेरियो, 16 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में रविवार को हजारों लोग राष्ट्रपति डिल्मा रुसफ के खिलाफ सड़कों पर उतरे। दर्जनों शहरों में राष्ट्रपति के विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियो डी जनेरियो के कोपाकाबाना समुद्र तट पर प्रदर्शन सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ और आयोजकों की उम्मीद से अधिक प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आए।

इस प्रदर्शन का आयोजन सामाजिक संगठनों की ओर से किया था, जो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।

रुसफ और सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी (पीटी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार समाप्त करने का आह्वान किया।

अधिकांश प्रदर्शनकारी पीले और हरे रंग की पोशाक पहने थे, जो कि ब्राजील के झंडे का रंग है।

इस दौरान एक वक्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भ्रष्ट राजनीतिज्ञों के ‘गिरोह के मुखिया’ हैं और उन्हें जेल में डाल दिया जाना चाहिए। उनके इतना कहते ही तालियों की गड़गड़ाहट सुनी गई।

रुसफ सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास से जुड़े भ्रष्टाचार मामले के खुलासे के कारण चर्चा में आई थीं, जिसमें करीब 50 राजनीतिज्ञों के नाम जुड़े होने की खबर है।

इस तेल कंपनी से मिलने वाली आय देश की जीडीपी का 12 फीसदी है, जो कि भ्रष्टाचार के कारण जांच के घेरे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493