‘गब्बर..’ के लिए श्रुति ने 1 घंटे में रिकार्डिग की

चेन्नई, 16 मार्च (आईएएनएस)। ‘जोगनिया’ और ‘सन्नाटा’ जैसे गानों को आवाज देने वाली श्रुति हासन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ के एक गाने की रिकार्डिग बिना रुके एक घंटे में ही पूरी कर दी।

फिल्म का यह गाना श्रुति पर ही फिल्माया गया है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रुति पोलाची गांव में एक तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं और इस बीच उनके पास गाने की रिकार्डिग के लिए आधा दिन का समय था। वह दो घंटे की कार यात्रा कर कोयंबटूर पहुंची, वहां से मुंबई की फ्लाइट ली और सीधे रिकॉर्डिग स्टूडियो पहुंच गईं।”

सूत्र ने बताया, “एक घंटे में गाने की रिकॉर्डिग पूरी कर वह वापस शूटिंग के लिए पोलाची रवाना हो गईं।”

निर्देशक कृष जगरलामुंडी की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ में अभिनेता अक्षय कुमार और श्रुति मुख्य भूमिका में हैं, जो तमिल फिल्म ‘रमन्ना’ का हिंदी संस्करण है।

फिल्म में प्रकाश राज और सोनू सूद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। करीना कपूर और चित्रांगदा फिल्म में मेहमान भूमिकाओं में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493