केट की नग्न तस्वीरें प्रदर्शित करेंगे उनके पति

लॉस एंजेलिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। सुपर मॉडल केट मोस के पति जेमी हिंस पत्नी की नग्न तस्वीरें प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। केट इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। जेमी की योजना इस प्रदर्शनी में अपने पालतू कुत्ते आर्ची को भी शामिल करने की है।

जेमी अपनी फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत पिछले साल जून में ही कर चुके हैं। यह उनकी दूसरी फोटो प्रदर्शनी होगी। अपनी पहली फोटो प्रदर्शनी उन्होंने न्यूयार्क में लगाई थी, जिसमें उन्होंने अपने बैंड की सदस्य एलिसन मोसहार्ट को बिस्तर पर दिखाया था। यह तस्वीर सर्वाधिक दाम में बिकी थी। इस बार वह केट को अपनी फोटो प्रदर्शनी का केंद्र बनाना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “जेमी अपनी दूसरी फोटो प्रदर्शनी के लिए अपने घर के आसपास ली गई पत्नी केट की नग्न तस्वीरों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसमें केवल केट ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगी, बल्कि जेमी और केट के पालतू कुत्ते आर्ची की तस्वीरें भी प्रदर्शनी में नजर आएंगी।”

सूत्र के मुताबिक, “इस बार जेमी अपनी पत्नी की अर्धनग्न तस्वीरों पर ध्यान देंगे।”

केट से 2011 में शादी करने वाले जेमी ने पिछले साल जून में न्यूयॉर्क के मॉरिसन होटल गैलेरी में अपनी पहली फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘एचो होम’ के नाम से खोली थी। इसमें उनके द्वारा पिछले 12 साल में ली गई तस्वीरें थीं, जिनमें उनके बैंड की साथी एलिसन मोशार्ट की बहुत सी तस्वीरें थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493