वीडियो गेम्स में भी टाइगर वुड्स की लोकप्रियता घटी

वाशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी रोरी मैक्लरॉय वीडियो गेम्स में टाइगर वुड्स को पीछे छोड़ सबसे लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। वीडियो गेम्स बनाने और उसके प्रचार-प्रसार से जुड़ी कंपनी इलेक्ट्रोनिक आर्ट्स (ईए) ने यह घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ईए ने सोमवार को बताया कि गोल्फ के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पीजीए टूर से संबंधित वीडियो गेम को जून में रिलीज किया जाएगा। इसका नाम ‘रोरी मैक्लरॉय पीजीए टूर’ रखा गया है और आवरण पर भी उत्तरी आयरलैंड के इस खिलाड़ी की तस्वीर है।

कंपनी के अनुसार 1998 के बाद यह पहला मौका होगा जब वुड्स की तस्वीर आवरण पृष्ठ पर नहीं होगी।

मैक्लरॉय ने बयान जारी कर इस पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं ईए स्पोर्ट्स के आवरण पर अपनी तस्वीर देख कर बेदह गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने इसकी कल्पना कभी नहीं की थी। मुझे उम्मीद है कि लोग यह खेल पसंद करेंगे और साथ ही मुझे खुशी है कि मैं भी इसका एक हिस्सा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493