‘उफ ! ये नादानियां’ में नवीना बोले

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘मिले जब हम तुम’ में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री नवीना बोले धारावाहिक ‘उफ! ये नादानियां’ की एक विशेष कड़ी में अतिथि भूमिका में नजर आएंगी।

धारावाहिक की यह खास कड़ी नवरात्रि के लिए है। यह शुक्रवार को प्रसारित होगी।

नवीना ने एक बयान में कहा, “नवरात्रि सर्वाधिक महत्वपूर्ण हिंदू पर्वो में से एक है। इस विशेष कड़ी का हिस्सा होना वास्तव में कमाल का है। मैं हालांकि, एक नकारात्मक भूमिका निभा रही हूं। मेरे प्रशंसकों को मेरी भूमिका में एक चटपटी कॉमेडी नजर आएगी।”

नवीना ‘अपेक्षा’ की भूमिका में नजर आएंगी।

बिग मैजिक चैनल के धारावाहिक ‘उफ! ये नादानियां’ की कहानी दिल्ली निवासी परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। इस परिवार में महज तीन लोग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493