मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने अपनी मशहूर हेयर-स्टाइलिस्ट पत्नी अधुना का ट्विटर पर खाता खोलने पर स्वागत किया है।
फरहान ने हमेशा यह बात स्वीकारी है कि अधुना उनकी मददगार रही हैं। उन्होंने ट्विट पर लिखा, “अधुना अख्तर का ट्विटर पर आखिरकार अपना निजी अकाउंट खोलने के लिए स्वागत करें।”
अधुना ने ‘गर्मजोशी भरा स्वागत’ करने पर अपने परिवार और दोस्तों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने लिखा, “आप सभी का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया।”
अधुना-फरहान को दो बेटियां हैं।
dharmpath.com dharmpath